Home चंदौली चिलचिलाती धूप में भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम में फसे वाहन स्वामी

चिलचिलाती धूप में भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम में फसे वाहन स्वामी

0
चिलचिलाती धूप में भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम में फसे वाहन स्वामी

भोजापुर और कुचमन गेट बंद होने से चिलचिलाती धूप में परेशान राहगीर

भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर जाम में फसे वाहन पर परेशान बाइक सवार अन्य

सकलडीहा । सकलडीहा चंदौली मार्ग पर भोजापुर और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर कुचमन रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने से वाहनों की दोनों ओर लम्बी कतार लग जाती है। ट्रेनों के आने की सूचना घंटों गेट बंद रहता है। ऐसे में चिलचिलाती धूप में राहगीरों को काफी समस्या होती है। जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात करने की मांग उठाया है।
भोजापुर में ओवर ब्रीज निर्माण कार्य बीते 6 माह से शुरू है। लेकिन कुचमन रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रीज का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जबकि सकलडीहा चंदौली और सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर सुबह से लेकर रात तक हजारों की संख्या में छोटी बड़ी वाहन गुजरती है। रेल की सूचना पर रेलवे क्रासिंग गेट बंद हो जाने से दोनो ओर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है। गेट खुलने पर जाम की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। आये दिन रेलवे क्रासिंग गेट पर जाम की समस्या से राहगीर से लेकर स्कूली बच्चे बुर्जुग और महिलायें परेशान रहती है। जबकि कई बार ग्रामीणों की ओर से रेलवे क्रासिंग गेट पर पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग किया गया था। इसके बाद भी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। समाजसेवी राकेश यादव,शशीकांत भारती,प्रमोद यादव,संतोष सिंह,आनंद,अजय कुमार सहित ग्रामीणों ने भोजापुर रेलवे क्रासिंग गेट पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाया है। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाती है।

Previous article भारी वाहन पर रोक लगाने व पुलिस बूथ के लिये व्यापारियों ने सौपा पत्रक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page