Home चंदौली 1200 पात्रों को मिलेगा जल्द शौचालय

1200 पात्रों को मिलेगा जल्द शौचालय

0
1200 पात्रों को मिलेगा जल्द शौचालय

सकलडीहा ब्लाक के गांवो में बनेगा 1200 निजी शौचालय, जल्द पात्रों को किया जाएगा चिन्हित

सकलडीहा। विकास खण्ड कार्यालय में बुधवार को बीडीओ विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।जिसमे बीडीओ ने पात्रों को चिन्हित कर आवास और शौचालय के लिए चयनित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जल्द रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराए।
आपको बता दे कि सकलडीहा विकास खण्ड में 104 ग्राम पंचायत है।इनगावों दिब्यागो,विधवा, विकलांग और वनवासियों को चिन्हित कर आवास की रिपोर्ट तैयार करने को कहा।उन्होंने कहा कि शासन की ओर से आवास से वंचित पात्र लोगों को आवास मुहैया कराना है।जिसको तय समय मे प्राथमिकता से पूरा कर रिपोर्ट भेजा जाय।इसी तरह सकलडीहा विकास खण्ड को 1200 निजी शौचालय का लक्ष्य मिला है।इसमे हर गांव को 10 शौचालय पात्र लोगो को देना है।इसका भी स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराना है।बीडीओ ने कहा कि शासन के मंशा अनुरूप शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले।गांवो मे साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो।वही एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने कहा कि गर्मी को देखते हुए सचिवालय पर पेयजल की व्यस्था हो।इसके साथ ही शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो।इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एडीओ एमआई अनिल सिंह,पवन दुबे, संजय यादव, संदीप गौतम,शशिकांत भारती, अरबिंद गौतम,प्रिया मौर्या, राम सिंह,बाबूलाल, अमित कुमार,रजनीश कुमार, बिनय कुमार सहित अन्य अधिकारी और सचिव मौजूद रहे।

Previous article राकेश रौशन दिव्यांग संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
Next article राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page