देवी अहिल्याबाई जी की 301 वा जन्मदिवस के अवसर पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
चन्दौली इलिया। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 301वां जन्मदिवस के पावन अवसर पर ग्राम सभा सरैया (बसाढी) के पंचायत भवन परिसर में “लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर मेधावी सम्मान समारोह:2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रघुराज जी (क्षेत्राधिकार चकिया), विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रिया रघुराज (प्रख्यात समाजसेवी), डॉ रंजीत पाल (उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंदौली), श्री अजीत पाल (खंड शिक्षा अधिकारी चकिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 32 गांव के 402 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 32 विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र और शैक्षिक किट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें से सृष्टि मौर्य, संस्कार यादव, सौम्या मौर्य, हर्ष पाल, श्याम सुंदर पाल, दिव्यांशी जायसवाल, अनुज मौर्य, प्रतीक मौर्य, रूबी पाल, आंशिक प्रजापति, इरम अंसारी किट्टू, अभि पाल आदि विद्यार्थी अपने अपने कक्षाओं में प्रथम स्थान पर रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार पाल ( ग्राम प्रधान प्रतिनिधि), लोकपति सिंह मौर्य, गोविंद केसरी, राधेश्याम गुरु जी ( चंदौली)डॉ राम बिलास पाल,एड. रिंकू विश्वकर्मा,श्री नीलम पाल, एड. रामविलास, रमेश मौर्य, चंदन सेठ,एड. वीरेंद्र पाल, एडवोकेट हरिश्चंद्र पाल, अमरजीत पासवान, मनोज मौर्य, अभिषेक, शिवकुमार पाल, मुलायम मौर्य, रोशन तिवारी, हिमांशु जायसवाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि श्री रघुराज जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों को प्रसिद्ध गीत “नन्हे मुन्ने बच्चों तेरी मुट्ठी में क्या है !” के माध्यम से अपने प्रेरणादायक वक्तव्य द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों के स्वाध्याय, स्मरण क्षमता और समय प्रबंधन को सही से उपयोग करने पर विशेष बोल दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों से पढ़ लिख कर जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थापित प्रमुख पदों के विषय में जानकारी दी और और बताया कि जब भी आप सभी को मेरी जरूरत लगे आप सभी नि:संकोच याद करिए आप सभी की सेवा और सहयोग के लिए मैं सदैव उपस्थित रहूंगा।
कार्यक्रम में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर रूपी नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित परम आदरणीया डॉ प्रिया रघुराज जी ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए इस शैक्षिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए शिक्षा प्रोत्साहन टीम के सदस्यों के साथ साथ ग्राम वासियों को बच्चों के पढ़ाई के प्रति समर्पण की भावना रखने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल देने की बात पर जोर दिया।उन्होंने बताया कि आज से 300 साल पहले देवी अहिल्याबाई होलकर जी ने नारी शक्ति को समाज में स्थापित किया था और आज जब जमाना जब इतना आधुनिक है तब पर भी महिलाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। शैक्षिक और सामाजिक रूप में महिलाएं अभी भी बहुत पिछड़ी हुई है। यह विकसित समाज के नाम पर कलंक है।इस पर हम सभी को विचार करने की जरूरत है।
श्री अजीत पाल जी (खंड शिक्षा अधिकारी चकिया) ने बच्चों के शैक्षिक उत्थान को समर्पित इस कार्यक्रम के आयोजकों की पूरी-पूरी प्रशंसा की और बच्चों के शिक्षा संवर्धन के लिए अनेक प्रेरणादायक बातों को बताया।
डॉ रंजीत पाल जी (उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंदौली) ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने करियर को बनाने के लिए अनेक रोजगारपरक एवं व्यवहारपरक बातों को बताया और विद्यार्थियों से उनका पालन करने का भी प्रण लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री नंदलाल शास्त्री जी ने किया और कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रदीप पाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों , अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का हृदय से धन्यवाद देते हुए कोटि कोटि आभार व्यक्त किया।