Home चंदौली मार्बल कंपनी में काम कर युवक की क्रेन से गिर जाने से दर्दनाक मौत

मार्बल कंपनी में काम कर युवक की क्रेन से गिर जाने से दर्दनाक मौत

0
मार्बल कंपनी में काम कर युवक की क्रेन से गिर जाने से दर्दनाक मौत

मार्बल कंपनी में काम कर युवक की क्रेन से गिर जाने से दर्दनाक मौत

तीन दिन बाद युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

एक माह पूर्व दादा की तेरही कार्यक्रम बीताकर वापस गया था काम पर

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव के 32 वर्षीय युवक का बीते 28 जून को आंध्र प्रदेश के अंगोल मार्बल ग्रेनाइट कंपनी में क्रेन पर चढ़कर काम करते समय अचानक गिर जाने से युवक की मौत होगयी। बुधवार को सुबह 6 बजे युवक का शव एंबुलेंस से उसके घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक आंध्र प्रदेश के अंगोल में काम करता था। बीते एक माह पूर्व घर से काम पर चला गया था । बलुआ घाट पर युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
इटवा गांव के सारनाथ राजभर के चार बेटे सुनील, संदीप ,सुशील और अनिल राजभर है। 32 वर्षीय अनिल राजभर अपने दो भाई संदीप और सुशील के साथ आंध्र प्रदेश के अंगोल में एक प्राइवेट मार्बल कंपनी में काम करता था। बीते 28 जून को शाम 5 बजे क्रेन पर चढकर काम कर रहा था । अचानक बिजली करंट लगने से युवक क्रेन से जमीन पर गिर गया । उसके सर में गंभीर चोट आई । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया । माता अग्नि देवी पिता सारनाथ राजभर सहित भाइयों का रोते-रोते बुरा हाल है । एंबुलेंस से बुधवार को सुबह शव घर पहुंचने पर पत्नी बिंदु देवी पुत्र अनुज पुत्री अनामिका सहित परिवार के लोगों का दहाड़ मार कर रोते देख लोग मर्माहत थे । बलुआ घाट पर परिजनों ने दाह संस्कार किया। ग्रामीणों ने परिवार की माली हाल ठीक नहीं होने पर जिला प्रशासन से सहयोग की मांग किया है।

Previous article ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में कोहराम
Next article मरीज का बेहतर इलाज और सेवा ही चिकित्सक का कर्तव्य
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page