Home चंदौली बाइक असंतुलित होने से महिला गिरकर घायल

बाइक असंतुलित होने से महिला गिरकर घायल

0
बाइक असंतुलित होने से महिला गिरकर घायल
बाइक असंतुलित होने से महिला गिरकर घायल, इलाज के दौरान जिलाअस्पताल रेफर

सकलडीहा । शुक्रवार की दोपहर संघति मुख्य मार्ग पर बाइक असंतुलित होने से महिला गिरकर घायल हो गई मौके पर जुटी भीड़ ने 108 एंबुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया वही प्राथमिक इलाज के दौरान चिकित्सक डॉ0 संजीव जायसवाल ने सर में गंभीर चोट होने का कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल महिला ओनावल गांव निवासी अरविंद उपाध्याय की पत्नी बेबी उपाध्याय 38 वर्ष बताया गया। वही घायल महिला शुक्रवार अपने पुत्र शनि उपाध्याय के साथ मुगलसराय गैस एजेंशी पर केवाईसी कराने के लिए गई हुई थी वहीं पुनः वापस लौटते समय संघति गांव के समीप बाइक असंतुलित होने से पीछे बैठी महिला गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई। घायल महिला को 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मौके पर फार्मासिस्ट हेमंत शर्मा, शिवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Previous article आमने-सामने बाइक की टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार की मौत
Next article चिकित्सक के दोनों पुत्रों ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव!
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page