Home चंदौली बिन्दपुरवा में स्कूली बच्चों की राह हुई आसान, भाजपा नेता की पहल पर हटाई गई मिट्टी

बिन्दपुरवा में स्कूली बच्चों की राह हुई आसान, भाजपा नेता की पहल पर हटाई गई मिट्टी

0
बिन्दपुरवा में स्कूली बच्चों की राह हुई आसान, भाजपा नेता की पहल पर हटाई गई मिट्टी

बिन्दपुरवा में स्कूली बच्चों की राह हुई आसान, भाजपा नेता की पहल पर हटाई गई मिट्टी

चन्दौली बबुरी। बिन्दपुरवा गांव में प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से बनी समस्या का शुक्रवार को समाधान करा दिया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी की पहल पर जेसीबी लगाकर रास्ते पर जमा मिट्टी हटाई गई। इससे विद्यालय जाने वाले बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली।गड़ई नदी की खुदाई के दौरान निकली मिट्टी सड़क और विद्यालय जाने वाले रास्ते के किनारे जमा हो गई थी। बारिश के बाद यही मिट्टी रास्ते पर फैलकर उसे फिसलन भरा बना देती थी। ऐसे में छोटे बच्चों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी को समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान की पहल की। शुक्रवार को जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाकर रास्ते को साफ कराया गया।रास्ता साफ होने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रास्ते की समस्या का समाधान कराया जाना सराहनीय पहल है।सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनकी सुरक्षित राह में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े मामलों में आगे भी हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page