आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का SRM टीम ने किया भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
सकलडीहा, चंदौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सदलपुरा एवं तारा जीवनपुर का शुक्रवार को SRM टीम द्वारा भ्रमण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।भ्रमण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अभिलेखों के रखरखाव, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद चंदौली, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार, ,अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ,SRM टीम के सदस्य डॉ. सुदीप कुमार, ARO अमित कुमार मिश्र, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजनीकांत राय तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक शाहीद आलम अंसारी ,छितिज सिंह,स्टॉप नर्स प्रदीप यादव,शिवेन्द्र सिंह,पूनम, सारिका,धिरजा सिंह,राजकिशोर वर्मा,सहित अन्य उपस्थित रहे।इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।