Home चंदौली धूमधाम से मनाई गई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

धूमधाम से मनाई गई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

0
धूमधाम से मनाई गई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

धूमधाम से मनाई गई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

सकलडीहा । पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर गुरुवार को सकलडीहा कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों से लेकर निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली।क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, कंपोजिट विद्यालय तेनुवट समेत विभिन्न विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। विद्यालयों में बच्चों ने कक्षाओं को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया। ब्लैकबोर्ड पर ‘हैप्पी टीचर्स डे’ लिखकर शिक्षकों के साथ केक काटा गया।इस अवसर पर निबंध लेखन, सुलेख और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को चित्रों और लेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कई विद्यालयों में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छोटे बच्चों को पढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने गीत, नाटक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवन में गुरु के महत्व को बताया। प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंधकों ने कहा कि माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों को सही दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक का दायित्व केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को अनुशासित, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को पेन, डायरी और हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान हिमांशु पांडेय, अभिषेक पांडेय, मयंक शर्मा, नेहा मिश्रा, अभिषेक आनंद समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Previous article मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन
Next article संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामले छाए
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page