Home चंदौली देर रात सर्पदंश से महिला स्वास्थ्य कर्मी आशा की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

देर रात सर्पदंश से महिला स्वास्थ्य कर्मी आशा की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

0
देर रात सर्पदंश से महिला स्वास्थ्य कर्मी आशा की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

सर्पदंश से आशा कार्यकर्ता की हालत गंभीर, बीएचयू रेफर

सकलडीहा। टिमिलपुर गांव निवासी आशा कार्यकर्ता गीता देवी को मंगलवार देर रात सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत और बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर वाराणसी रवाना हो गए। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया गया कि घटना के समय गीता देवी का बड़ा पुत्र शुभम कुमार भी पास में सो रहा था। मां की चीख और घबराहट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। शुभम ने टॉर्च जलाकर देखा तो मां के सिरहाने के पास एक सर्प बैठा हुआ था। सर्प को देखते ही उसने पास में पड़े डंडे से उसे मार दिया। इसके बाद सर्प को एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंचा।सकलडीहा सीएचसी में चिकित्सकों ने गीता देवी का उपचार शुरू किया। परिजनों द्वारा साथ लाए गए सर्प को देखकर चिकित्सकों ने उसकी पहचान की, जिससे सर्पदंश के उपचार में भी मदद मिली। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है।

Previous article ट्रक में घुसी तेज रफ्तार अर्टिगा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
Next article शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपित पटना से गिरफ्तार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page