Home चंदौली जनसमस्याओं को लेकर विकास अधिकारी से की गई कार्रवाई की मांग

जनसमस्याओं को लेकर विकास अधिकारी से की गई कार्रवाई की मांग

0
जनसमस्याओं को लेकर विकास अधिकारी से की गई कार्रवाई की मांग

जनसमस्याओं को लेकर विकास अधिकारी से की गई कार्रवाई की मांग

नालियों की सफाई, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और सोलर लाइट दुरुस्त कराने की उठाई आवाज

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा विकासखंड के विभिन्न गांवों में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के जिला अध्यक्ष विजय तिवारी ने खंड विकास अधिकारी सकलडीहा को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने गांवों में जलनिकासी, पेयजल, प्रकाश और स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से विजय तिवारी ने बताया कि विकासखंड के कई गांवों में पिछले पांच वर्षों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्रामीणों को मलेरिया सहित अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई कराकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि कई गांवों और विद्यालयों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। ऐसे हैंडपंपों की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया जाना जरूरी है।इसके अलावा गांवों में लगे खराब सोलर लाइटों की मरम्मत कराकर उन्हें पुनः चालू कराने की मांग की गई, ताकि ग्रामीणों को रात के समय पर्याप्त रोशनी मिल सके। जिन गांवों में सरकारी योजना के तहत सोलर लाइटें उपलब्ध कराई गई हैं, वहां जरूरत के अनुसार उनकी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।विजय तिवारी ने गांवों में सूखा और गीला कचरा रखने के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी और ग्रामीणों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सकेगा।उन्होंने खंड विकास अधिकारी से जनहित में इन समस्याओं का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Previous article बाबा की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन और फल
Next article बचत और निवेश के गुर सीखकर वित्तीय रूप से जागरूक बने विद्यार्थी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page