Home चंदौली मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, निकाली रैली

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, निकाली रैली

0
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, निकाली रैली

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, निकाली रैली

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

सकलडीहा (चंदौली)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महिला शक्ति नोडल अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में सकलडीहा इंटर कॉलेज और सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने पुलिस टीम के साथ जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें पुलिस की ओर से उपलब्ध सहायता सेवाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।

साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील

कार्यक्रम में छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के उपरांत छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने जनजागरूकता रैली निकाली। इस दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।इस मौके पर सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद, मिशन शक्ति प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्रा, महिला कांस्टेबल नेहा, महिला कांस्टेबल रीमा यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous article गलतफहमियां दूर कर पुलिस ने मिलाए आठ बिछड़े दंपत परिवार
Next article मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: सकलडीहा में 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page