धरना स्थल पर पुलिस फोर्स के साथ भाकपा माले का पत्रक लेते नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल
सकलडीहा। 23 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन के पदाधिकारी सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। 38 दिनों तक मांगों के समर्थन में कोई कार्रवाई नही होने पर गुरूवार को आन्दोलनकारी सीएम को पत्रक देने जा रहे थे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस बल के साथ तहसील प्रशासन ने भाकपा माले पदाधिकारियेां को धरना स्थल पर रोक दिया गया। अंत में सीएम के नाम पत्रक सौपा समस्या दूर कराये जाने की मांग किया।
वक्ताओं ने कहा कि सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल ग्राउंड जलमग्न है। सकलडीहा की सड़क जर्जर और भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। फोर लेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से व्यापारियों और भू स्वामियों को मुआवजा तक नही दिया गया। धानापुर में दर्जनों दलित परिवार को आवंटन के बाद भी कब्जा नही मिल रहा है। सकलडीहा ग्राम सभा में सरकारी भूमि पर दबंग कब्जा कर रहे है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। 38 दिनों तक धरना दे रहे आन्दोलनकारियों की बात सुनी नहीं जाने पर आन्दोलनकारी सुबह सीएम को पत्रक देने जा रहे थे। इसकी जानकारी होते ही तहसील प्रशासन ने आन्दोलनकारियों को धरना स्थल पर पुलिस फोर्स के साथ रोक लिया। अंत में सीएम के नाम पत्रक लेकर आन्दोलनकारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, दिनेश राम,भाकपा माले अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा,रमेश राय,शशीकांत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
