बजरंग हिंदू वाहिनी संघ ने निकाला भव्य भगवा शोभा यात्रा।।
चंन्दौली बबुरी । कस्बा स्थित अशोक इंटर कॉलेज से बृहस्पतिवार सुबह बजरंगी हिंदू वाहिनी संघ ने प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य भगवान शोभा यात्रा निकाला।मुख्य अतिथि हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी के नेतृव में यह शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।जहां हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी ने कहा कि आज का हर हिन्दू के लिए हर्ष का दिन है । आज 23जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। “जय श्री राम!”, “यह क्षण हर भारतीय के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक है,राम मंदिर का हर पत्थर प्रभु राम के आदर्शों की गाथा कहता है।जहां राम, वहां धर्म जहां धर्म, वहां विजय,और मन राम का मंदिर है, यहां उसे विराजे रखना”. ये पंक्तियाँ उत्सव, भक्ति, संस्कृति और मर्यादा के संदेश को व्यक्त करती हैं.। इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल रहे।दिलीप केशरी, लक्ष्मी नारायण,भैयालाल केशरी,सुभाष यादव,शशि प्रकाश गांधी,ओम कार केशरी और जिले के समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे।
