अपर जिलाधिकारी रतनवर्मा एसडीएम कार्यालय में पत्रावलियों के बारे में जानकारी लेते हुए
सकलडीहा। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा शनिवार को सकलडीहा तहसील के विभिन्न कार्यालय और न्यायालयों के पत्रावलियों का मुआयना किया। इस दौरान आरके दफ्तर में पत्रावलियों का रख रखाब बेहतर नहीं होने पर रजिस्टार के खिलाफ नाराजगी जताया। पन्द्रह दिनों के अन्दर दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए अवगत कराने को बताया। इस दौरान अधिवक्ताओं से मिलकर जनहित में सहयोग का अपील किया।
बीते दिनों तीन अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद से विभिन्न कार्यालय और न्यायालय के पत्रावलियों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतनलाल वर्मा ने सभी न्यायालय एसडीएम,तहसीलदार और नायब तहसील न्यायालय के पत्रावलियों और पेंडिग पड़ी फाइलों की जानकारी लिया। विभागीय न्यायिक अधिकारियों को समय सीमा के अंदर फाइलों का निस्तारण का निर्देश दिया। इसके साथ आर के दफ्तर के रिकार्ड रूप में रखे गये फाइलों के बारे में गहनता से जांच किया। खामिया मिलने पर आरके दफ्तार के रजिस्टार सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताया। पन्द्रह दिनों के अंदर दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही तहसील परिसर में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार को निर्देश दिया। अंत में दोनों बार के अधिवक्ता पदाधिकारियों से मिलकर जनहित में सहयोग की अपील किया। जिसमें अधिवक्ताओं ने हर संभव सहयोग का भरोशा दिया।जिसका एडीएम ने प्रशंसा किया। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,एसडीएम न्यायिक पवन यादव,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह,शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह,जनार्दन मिश्र,अशोक मिश्र सहित अन्य अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
