-2.4 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

हाइवे मार्ग और कस्बा में अवैध अतिक्रमण हटाने का हिदायत

हाइवे मार्ग और कस्बा में अवैध अतिक्रमण हटाने का हिदायत

सकलडीहा में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और सीओ स्नेहा तिवारी कस्बा में भ्रमण करके अवैध अतिक्रमण हटाने की अपील करती हुई

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा और हाइवे मार्ग पर जगह जगह नाला और सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके कारण जाम की स्थिती होती है। गुरूवार को डीएम और एसपी के निर्देश पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और सीओ स्नेहा तिवारी ने पैदल भ्रमण करते हुए रोड से अवैध अतिक्रमण हटवाये। तीन दिन के अंदर सभी अतिक्रमण हटाये जाने का निर्देश दिया। चेताया निर्देश का पालन नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
सकलडीहा तहसील क्षेत्र में आये दिन जाम और दुर्घटना को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। डीएम एसपी के निर्देश पर सीओ और तहसीलदार ने सघन तिराहा से लेकर सकलडीहा अलीनगर तिराहा और कस्बा में भ्रमण करके रोड पर लगी ठेला,पटरी दुकानदारों को हटवाया। इसके साथ ही रोड और नाला पर दुकान लगाने वालो और चबुतरा बनाने वालों को तीन दिन के अंदर अपने से अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। चेताया कि तीन दिन के अंदर अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुल्डोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया जायेगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिकवरी किया जायेगा। प्रशासन की सख्ती से दुकानदारों में खलबली मची है। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,सीओ स्नेहा तिवारी,कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,वरूणेन्द्र राय,लक्ष्मीकांत मिश्रा,दिनेश कुमार,विजय शंकर चौहान,राणा यादव सहित अन्य भारी संख्या में पुलिस और पीएसी फोर्स मौजूद रही।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page