सम्मान
सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सुभासपा नेता को 51 हजार देकर सम्मानित करते हुए
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने नईकोट उकनी मनिहरा निवासी गोबिंद राय को उसके ननिहाल सकलडीहा में पहुंचकर 51 हजार रूपया देकर सम्मानित किया। बीते दिनों खड़ेहरा गांव में एसआईआर के तहत फर्जी तरीके से युवक का हस्ताक्षर करके नाम काटने के लिये प्रपत्र दिया गया था। जिसका युवक ने स्थानीय नेताओं के माध्यम से सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलकर अपना हस्ताक्षर फर्जी बताया। सपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवक के इस कदम की सराहना किया। बताया जा रहा है कि युवक एक राजनीतिक पार्टी का युवा मोर्चा का मंडल महासचिव रहा है।
बीते दिनो नईकोट मनिहरा गांव निवासी विक्रमा राय के पुत्र गोबिंद राय के नाम से खड़ेहरा गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों का नाम काटने के लिये क्षेत्रीय बीएलओ को प्रपत्र दिया था। जिसकी जानकारी होने पर सपा नेताओं ने डीएम और एसडीएम से मिलकर जमकर हो हल्ला मचाया। तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद एसडीएम ने किसी भी सही व्यक्ति का नाम नही काटे जाने का आश्वास दिया था। जानकारी होने पर युवक ने स्थानीय सपा नेताओं को बताया कि उस प्रपत्र पर कहा कि मेरा हस्ताक्षर नहीं है। यह हस्ताक्षर फर्जी है इस बात को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने लखनऊ में बीते 16 फरवरी को लखनऊ पहुंचकर भी बताया था। जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता करके मामला का खुलासा किया था। सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव एसआईआर के तहत बड़े पैमाने पर पूरे प्रदेश में एक एजेंसी के माध्यम से नाम काटे जाने की साजिश किया गया था। ऐसे साहसी युवकों के जागरूकता से फर्जी कार्य का भंडाफोड हुआ है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर युवक को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेन्द्र राजभर,केशव राजभर,पुत्तुल यादव,सिंटू यादव,गोबिंद राजभर सहित अन्य रहे।
