चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
सकलडीहा। सकलडीहा पुलिस ने बुधवार की रात तहसील चौराहे पर चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिल गाजीपुर जिले से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी (ताड़ापार) निवासी रामसुरत यादव अपनी मोटरसाइकिल से सदर अस्पताल गाजीपुर इलाज कराने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। मामले में गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम 18/19 अगस्त की रात तहसील सकलडीहा चौराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली।पुलिस ने आरोपित की पहचान अभिषेक मौर्य (19) पुत्र सुदर्शन मौर्य, निवासी खोनपुर, थाना बलुआ, चंदौली के रूप में की है। बरामद मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 61 एएक्यू 5952 है। पुलिस ने इस मामले में सकलडीहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक कौशलेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल सतीश यादव, कांस्टेबल दिलीप कुमार और कांस्टेबल पुनीत कुमार शामिल रहे।