सकलडीहा पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव और मुख्य अतिथि प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान छात्राएं, शिक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार है। शिक्षा और आत्मनिर्भरता महिलाओं की प्रगति की कुंजी है, और हमें इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।डॉ. राजेश यादव ने कहा कि महिला अधिकारों की रक्षा केवल कानून से नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता से भी संभव है।डॉ. यज्ञनाथ पांडे ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब महिलाओं को समान अधिकार मिले हैं, तब-तब समाज और देश ने प्रगति की है। हमें महिलाओं को समान अवसर देने होंगे।इस मौके पर डा.श्यामलाल यादव,डा.सीता मिश्रा,डॉ. अजय यादव,डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अंत में उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। तभी महिलाएं शिक्षित होंगी, तो पूरा समाज समृद्ध होगा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।
