Home क्राइम नोनार में देर रात दबंगो ने युवक की पीटकर किया लहूलुहान

नोनार में देर रात दबंगो ने युवक की पीटकर किया लहूलुहान

0
नोनार में देर रात दबंगो ने युवक की पीटकर किया लहूलुहान
नोनार में देर रात दबंगो ने युवक की पीटकर किया लहूलुहान

कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की मनमानी के बाद भी पुलिस पर कोरमपूर्ति का आरोप

कोतवाली में मारपीट में घायल युवक

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की मनमानी और मारपीट की घटना पर लगाम नहीं लग पा रहा है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। नोनार तुलसी आश्रम गांव में गुरुवार की देर शाम खेत मे काम कर रहे युवक को दबंगो ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक की सूचना पर पहुची 112 पुलिस तब जाकर दबंग भागे। पीड़ित युवक कोतवाली पहुच लिखित तहरीर दिया है। इसके पूर्व में मनबढ़ युवकों ने वाहनों में आग लगा दिया था। पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग किया है।
नोनार तुलसी आश्रम गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद अपने खेत मे काम कर रहा था।आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही दो लोग खेत पर आए और बिना कारण जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच देने लगे।जब मै इसका विरोध किया तो कड़ा और चैन से हमला कर दिया।जिससे सिर और कान में गंभीर चोट आई।जिससे सिर फूट गया और खून निकलने लगा। इस दौरान चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण और परिजन पहुचे और 112 पर सूचना दी। पुलिस जबतब आती हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। इसके पूर्व में गांव के अज्ञात दबंगों ने समाजसेवी अंबर मौर्या की लग्जरी वाहन में आग लगा दिया था। वही सकलडीहा कस्बा में एक मनबढ़ युवक ने मंदिर के गरीब युवक की पिटाई कर दिया। दूसरे दिन मंदिर की दान पेटिका से लेकर अन्य पूजा सामाग्री तोड़ दिया। आम्बेडकर जंयती पर एक दल के युवकों ने भाजपा के खिलाफ मंडल के पदाधिकारियों के सामने विरोध किया। आये दिन हो रही घटना के बाद भी कोतवाली पुलिस सिर्फ कोरमपूर्ति कर रही है। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हर पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous article दलित और असहाय गरीब बच्चों को वितरण किया शिक्षण सामाग्री
Next article बलारपुर में रेलिग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page