Home चंदौली जल निगम की पाइप टूटने से बर्बाद हो रहे हजारों लीटर पेयजल

जल निगम की पाइप टूटने से बर्बाद हो रहे हजारों लीटर पेयजल

0
जल निगम की पाइप टूटने से बर्बाद हो रहे हजारों लीटर पेयजल
जल निगम की पाइप टूटने से बर्बाद हो रहे हजारों लीटर पेयजल

फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान टिमिलपुर में टूटी जल निगम की पाइप से सड़क झील में तब्दील

सकलडीहा। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण टिमिलपुर गांव के समीप बीते एक साल में कई बार जल निगम की पाइप टूट गयी है। बीते एक माह से महेश्वर मंदिर के समीप जल निगम की पाइप टूटने से सड़क झील में सुबह शाम तब्दील हो जा रहा है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य में सावधानी बरते नहीं जाने से उपभोक्ता पेयजल की समस्या से परेशान है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। जिला प्रशासन से समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की मांग किया है।
सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर में जल निगम की दो ट्यूववेल है। एक ट्यूववेल में कनेक्शन नहीं होने के कारण मात्र एक ट्यूववेल से तीन लाख लीटर की पानी टंकी को भरने में छ: से आठ घंटा लग जाता है। जिससे मात्र दो बार ही सकलडीहा कस्बा,टिमिलपुर,नागेपुर,तेन्दुई,सिरोहुपर,ईटवा आदि गांव के करीब पच्चास हजार उपभोक्ताओं के घरों में पानी जाता है। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान टिमिलपुर में कई बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हेागयी। जिस लेकर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया। बार बार कार्यदायी संस्था की ओर से आश्वासन दिया जाता रहा है कि अब कार्य संभाल कर किया जायेगा। जिससे पेयजल की पाइप क्षतिग्रस्त न हो सके। इसके बाद भी बीते एक माह के अंदर महेश्वर नाथ मंदिर पर तीन जगह पाइप क्षतिग्रस्त होगया है। सुबह शाम पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही हजारो लीटर पेयजल सड़क पर बह रहा है। जिसके कारण आने जाने में परेशानी हो रही है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। क्षतिग्रस्त पाइप के कारण कई उपभोक्ता बूंद बूंद पानी के लिये तरस जाते है। तो कई उपभोक्ताओं के घर में दूषित पानी जाने से परेशान है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। इस बाबत जलनिगम एसडीओ सीताराम यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था एपकों को बताया गया है। शीघ्र ही टूटी पाइप का मरम्मत कराया जायेगा।

Previous article एसडीएम के निरीक्षण में दंत चिकित्सक सहित कई नदारत
Next article सकलडीहा पीजी कॉलेज के चार छात्र यूजीसी नेट परीक्षा में सफल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page