Home चंदौली सकलडीहा में हाइवे निर्माण के दौरान उड़ती धूल गरदा से परेशानी

सकलडीहा में हाइवे निर्माण के दौरान उड़ती धूल गरदा से परेशानी

0
सकलडीहा में हाइवे निर्माण के दौरान उड़ती धूल गरदा से परेशानी
सकलडीहा में हाइवे निर्माण के दौरान उड़ती धूल गरदा से परेशानी

सकलडीहा में उड़ती धूल से होकर गुजरते ग्रामीण और बाइक सवार

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हाईवे निर्माण को लेकर व्यापारी से लेकर राहगीर परेशान है। बीते तीन साल से कस्बा के व्यापारी उड़ती धूल और गरदा के कारण विभिन्न रोग से ग्रसित हो रहे है। इसके साथ ही दुकानों से लेकर घरों में मिट्टी और धूल के कण आने से दुकानों में रखी मिठाई और सब्जी सहित कपड़े के कारोबारी परेशान है। व्यापारियों ने सुबह शाम पानी छिड़काव की मांग किया है।
सकलडीहा में हाईवे का निर्माण बीते तीन साल से हो रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क नाला और पुलिया निर्माण में भारी अनदेखी किया जा रहा है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था जगह जगह सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। मिट्टी और गिट्टी गिराकर पाटा जा रहा है। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक धूल धूल हो जा रहा है। मिठाई से लेकर सब्जी विक्रेता परेशान है। कपड़ा दुकानदार से लेकर बख्सा,मोबाईल,इलेक्ट्रानिक,ईंजन पार्टस,व्रेकरी,चाय पान के दुकानदार धूल गरदा से परेशान है। व्यापारी नेता केके सोनी,उमेश चौरसिया,बाबूजान,स्माईल सहित अन्य व्यापारियों ने सुबह शाम पानी का छिड़काव किये जाने की मांग किया।
इनसेट में…
6 माह से पीडब्ल्यूडी की भूमि चिन्हित करने में हो रही लेट
कार्यदायी संस्था के लोगों ने बताया कि बीते 6 माह से पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीन चिन्हित करने की मांग कर रहा है। इसके लिये कई बार तहसील के अधिकारियों से मुलाकात किया। भूमि चिन्हित नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर सिफ्टिंग,डा.आम्बडेकर प्रतिमा का स्थापना और पुलिस चौकी का निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिसके कारण धूल गरदा से निजात नहीं मिल पा रहा है।

Previous article बोलेरो के धक्के से बाइक सवार तीन घायल,दो की हालत गंभीर
Next article पागल कुत्ते ने दरोगा सहित दर्जनों ग्रामीणों को काटकर किया लहू लुहान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page