Home चंदौली तहसील मार्ग पर सुबह से शाम उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी

तहसील मार्ग पर सुबह से शाम उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी

0
तहसील मार्ग पर सुबह से शाम उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी
तहसील मार्ग पर सुबह से शाम उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी

सकलडीहा तहसील मार्ग पर उड़ती धूल गरदा

सकलडीहा। तहसील के नवनिर्मित मार्ग पर गिट्टी और भस्सी डालकर पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यदायी संस्था की ओर से छोड़ दिया गया है। पानी का छिड़काव नहीं होने से सुबह से लेकर शाम तक उड़ती धूल से आसपास के दुकानदार और कर्मचारी आवास के लोग परेशान है। अधिवक्ताओं और दुकानदारों की ओर से कईबार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर आने जाने वाले राहगीरों ने नाराजगी जताया है। समस्या से समाधान दिलाने की मांग उठाया है।
सकलडीहा तहसील मुख्यालय से लेकर सकलडीहा रजवाहा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान तो दूर सही से नाला और पटरी निर्माण के लिये स्थान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उपर से गिट्टी के उपर भस्सी डालकर छोड़ देने से सुबह शाम उड़ती धूल गरदा से आसपास के दर्जनों सीएचसी संचालक,अधिवक्ताओें का चैंबर,मिठाई दुकानदार,कर्मचारी आवास के कर्मचारी और अधिकारी परेशान है। कई बार अधिवक्ताओं की ओर से मांग किये जाने के बाद भी पानी का छिड़काव नहीं होने से आवागमन करने वाले धूल गरदा से पट जा रहे है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ राहगीरों में आक्रोश पनपने लगा है। सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं ने समस्या दूर नहीं होने पर सोमवार को आन्दोलन की चेतावनी दिया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पानी छिड़काव कराये जाने का निर्देश दिया गया है।

Previous article सकलडीहा में पत्रकारों ने केक काटकर मनाया हरवंश पटेल का जन्मदिन
Next article महीनों बाद भी आधा दर्जन बनवासियों को आवास निर्माण अधूरा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page