Home चंदौली नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों को दवाओं का वितरण

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों को दवाओं का वितरण

0
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों को दवाओं का वितरण
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों को दवाओं का वितरण

शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक

सकलडीहा। सकलडीहा के ओरवा में रविवार को मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आने वाले मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई व सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक जाँचें की गईं व चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने शिविर का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवा से जुड़े चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में इस प्रकार के मुफ्त स्वास्थ्य शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। क्योंकि इससे समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से पहुँच पाती हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय-समय पर चिकित्सीय जाँच करवाने व बीमारियों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। इस मौके डॉ0 बीडी मिश्रा, डॉ0 प्रीति मिश्रा, घनश्याम तिवारी, पुष्पा तिवारी, विजय गुप्ता, संजीव मौर्या व रोहित पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।

Previous article दस लाख की लागत से अवधूत भगवान राम सरोवर घाट का लोकापर्ण
Next article जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल की समस्या गहराया
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page