नागेपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप टूटी जल निगम की पाइप
सकलडीहा । सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की कई बार पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बार बार बाधित हो जा रहा। बीते पन्द्रह दिनों से अधिक समय से नागेपुर काली माता मंदिर के समीप जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी पाइप मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। उपभोक्ताओं को दूषित पानी और बार बार पाइप टूटने से आक्रोश है। जिला प्रशासन से पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा में तीन साल से सड़क निर्माण के दौरान दर्जनों बार जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति ठप होगया था। सकलडीहा कस्बा से लेकर टिमिलपुर,तेन्दुई,सिरोहुपुर,ना