Home क्राइम टेम्पू का डिग्गी तोड़कर उच्चकों ने मोबाइल सहित पांच हजार उड़ाया

टेम्पू का डिग्गी तोड़कर उच्चकों ने मोबाइल सहित पांच हजार उड़ाया

0
टेम्पू का डिग्गी तोड़कर उच्चकों ने मोबाइल सहित पांच हजार उड़ाया
टेम्पू का डिग्गी तोड़कर उच्चकों ने मोबाइल सहित पांच हजार उड़ाया

सकलडीहा। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर गुरूवार की दोपहर में टेम्पू चालकर रिंकू चौरसिया खाली टेम्पू खड़ाकर पान खाने रेलवे लाइन पार चला गया। इसी बीच उच्चकों ने सवारी टेम्पू की डिग्गी तोड़कर पांच हजार नगदी सहित मोबाइल लेकर चंपत हो गये। रेलवे लाइन खुलने पर वापस आते समय टेम्पू का डिग्गी टूटा देख चालक हैरान होगया। घटना को लेकर चालक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया है।
सकलडीहा कस्बा का रिंकू चौरसिया चंदौली से सवारी छोड़कर वापस घर आ रहा था। रेलवे फाटक खुला होने पर रेलवे क्रासिंग के समीप एक लॉन के पास टेम्पू खड़ाकर के पान खाने चला गया। इसी बीच ट्रेन आने पर रेलवे लाइन बंद होगया। टे्रन जाने के बाद रेलवे क्रासिंग का गेट खुलने पर टेम्पू चालक टेम्पू के पास पहुंचा। टेम्पू में किस्त का रखा पांच हजार रूपया और मोबाइल गायब होने पर परेशान होगया। काफी खोजबीन और पूछताथ के बाद नहीं मिलने पर टेम्पू चालक ने ऑनलाइन गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को अवगत कराया है।

Previous article स्टेशन जाने वाली मार्ग बंद होने से जाम की समस्या से राहगीर परेशान
Next article गरीबों की सेवा ही अघोरेश्वर महाप्रभु का पूजा: चन्द्रशेखर बाबा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page