Home चंदौली सकलडीहा सीएचसी पर आटो मैटिक 25 केवीए जनरेटर की मिली सौगात

सकलडीहा सीएचसी पर आटो मैटिक 25 केवीए जनरेटर की मिली सौगात

0
सकलडीहा सीएचसी पर आटो मैटिक 25 केवीए जनरेटर की मिली सौगात
सकलडीहा सीएचसी पर आटो मैटिक 25 केवीए जनरेटर की मिली सौगात

एक्सरे,जांच और आपरेशन के दौरान बिजली आपूर्ति का नहीं करना होगा इंतजार

वार्ड और नवजात शिशु कक्ष के आईसीयू में होगी बिजली की निर्वाध आपूर्ति

सकलडीहा । सकलडीहा सीएचसी पर बिजली की समस्या से होने वाली मरीजो को निजात मिलेगा। सीएमओ डा.वाईके राय के प्रयास से सकलडीहा सीएचसी को शनिवार को 25 केवीए का आटो मैटिक जनेटर की सुविधा मिली है। इससे मरीजों को घंटो जांच रिपोर्ट और एक्सरे आदि के लिये इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सकलडीहा सीएचसी को बिजली आपूर्ति तहसील बिजली उपकेन्द्र के टाउन फीडर से सप्लाई की जाती है। टाउन फीडर पर तकनिकी समस्या के कारण आये दिन घंटों बिजली आपूर्ति बंद रहता है। इमरजेंसी सहित अन्य जांच और एक्सरे सहित प्रसव के दौरान काफी असुविधा होती है। इसके लिये तत्कालीन सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव ने सीएमओ के माध्यम से डिमांड किया था। बीते दिनों एक प्रसव के दौरान बिजली कट जाने के दौरान तामीदारों ने हो हल्ला मचाया था। बिजली आपूर्ति की समस्या को देखते हुए सीएमओ के प्रयास से सकलडीहा सीएचसी को 25 केवीए की आटो मैटिक जनरेटर की सुविधा प्राप्त हुई है। सप्ताह भर के अंदर जनरेटर आपरेट होते ही मरीजों के साथ जांच,एक्सरे और प्रसव पीडि़तों के साथ नवजात शिशु आईसीओ में सहुलियत होगा। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद ने बताया कि जनरेटर की सुविधा मिलने से जांच सहित अन्य चिकित्सकी सेवा में मरीजों को काफी सहुलियत होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि इसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव और सीएचसी प्रभारी बीके प्रसाद,क्षितिज सिंह,सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous article गरीबों की सेवा ही अघोरेश्वर महाप्रभु का पूजा: चन्द्रशेखर बाबा
Next article नि:शुल्क नेत्र शिविर में 187 मरीजों का हुआ पंजीयन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page