सकलडीहा।सकलडीहा कस्बा में वर्षो से रजिस्टर्ड दुर्गापूजा सेवा समिति के मुख्य कर्ता -धर्ता के साथ कुछ लोगों की ओर से दुर्व्यवहार और मंदिर के सुंदरीकरण में व्यवधान पहुंचानें का आरोप है। जिसे लेकर दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों में काफी रोष है। समिति के पदाधिकारी सामुहिक रूप से इस्तीफा देने की चेतावनी दिया है। समिति के पदाधिकारियों के निर्णय से कस्बावासियों में खलबली मची हुई है।
कस्बा में रजिस्टर्ड दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र में नौ दिवसीय झांकी के साथ पूजा,रामलीला का आयोजन और दशहरा महोत्सव धूमधाम से कराया जाता है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक त्योहारों पर दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से आस्था और निष्ठा के साथ नि:स्वार्थ तन मन और धन के साथ दिन रात पूरा सहयोग किया जाता है। सकलडीहा की नवरात्रि का पर्व पूरे जिले में ऐतिहासिक होता है। जहां जिले के आला अफसर इस कार्यक्रम को संज्ञान में रखते है। बीते कई दिनों से मंदिर परिसर में एक संत की मूर्ति स्थापना होने के बाद भी समिति के पदाधिकारियों के बीच एक दूसरे पक्ष की ओर से टकराव की स्थिती बन गया है।आये दिन समिति के पदाधिकारियों के साथ नोंकझोंक हो रहा है। समिति की ओर से इस संदर्भ में पुलिस और तहसील प्रशासन केा लिखित रूप से अवगत कराया गया है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई सुझाव या मार्ग दर्शन नहीं मिलने से समिति के पदाधिकारियों में रोष है। समिति के पदाधिकारियों का सामुहिक रूप से इस्तीफा की संभावना को लेकर खलबली मची हुई है।
