Home चंदौली हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशु, हादसे का बढ़ा खतरा

हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशु, हादसे का बढ़ा खतरा

0
हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशु, हादसे का बढ़ा खतरा

हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशु, हादसे का बढ़ा खतरा

बाइक सवार आए दिन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त, व्यापारियों में रोष

सकलडीहा-अलीनगर तिराहे के समीप हाईवे पर घूमते छुट्टा पशु

सकलडीहा। सकलडीहा-अलीनगर हाईवे मार्ग पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह और शाम के समय आधा दर्जन से अधिक पशु सड़क पर विचरण करते रहते हैं।वही अचानक सड़क पर पशुओं के आ जाने से वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आए दिन बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से व्यापारियों और राहगीरों में रोष है। शासन-प्रशासन के साथ ही न्यायालय की ओर से हाईवे और प्रमुख मार्गों पर छुट्टा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद सकलडीहा क्षेत्र में समस्या जस की तस बनी हुई है। हाईवे पर पशुओं के झुंड के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। कई बार वाहन चालक इनसे बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने और उन्हें पशु आश्रय केंद्र भेजने की मांग की है।बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को कर्मचारियों के माध्यम से पकड़वाकर पशु आश्रय केंद्र भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Previous article दो सप्ताह से पानी में डूबा सकलडीहा, जिम्मेदार बेखबर
Next article जलनिकासी और फसल नुकसान को लेकर विधायक ने किया प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page