Home चंदौली दृष्टि बाधित व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर लगायी गुहार

दृष्टि बाधित व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर लगायी गुहार

0
दृष्टि बाधित व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर लगायी गुहार
दृष्टि बाधित व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर लगायी गुहार

पीड़ित व्यक्ति एसडीएम कुंदन राज कपूर से गुहार लगाते हुए

सकलडीहा।तहसील क्षेत्र के धराव गांव के एक दृष्टि बाधित व्यक्ति के बने बनाए मकान को राजस्व विभाग द्वारा पट्टा कर दिये जाने का आरोप है। जिसको पट्टा किया गया है वह सरकारी नौकरी करता है। अब वह पट्टाधारी जेसीबी के द्वारा गरीब दृष्टि बाधित का आशियाना उजाड़ने की जुगत में है । बुधवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर गुहार लगाया है। एसडीएम ने जांच टीम गठित कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
धराव गांव निवासी रमेश पुत्र स्व किशुन वर्षो से आबादी सुरक्षित की कुछ भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं। वहीं उसके अगल बगल आठ विश्वा जमीन खाली पड़ी थी। जिसे कुछ लोगों ने राजस्व कर्मियों की मिली भगत से पट्टा करा लिया ।अब वह पूरी जमीन को जिसमे दृष्टि बाधित रमेश का मकान भी वह कब्जा करना चाहते है। पीड़ित रमेश ने इसकी कई जगह शिकायत की परन्तु कोई सुनवाई नहीं होनेप र एसडीएम से मिलकर गुहार लगाया। एसडीएम ने जांच टीम गठित कर पीड़ित को न्याय का भरोसा दिया है।

Previous article नवाचार शिक्षण के माध्यम से बच्चों को बनाये कुशल: प्रशिक्षण
Next article पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा लापरवाही
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page