सकलडीहा रजवाहा के समीप लगा जाम में परेशान राहगीर
सकलडीहा। सकलडीहा रजवाहा के समीप सड़क पर मैजिक वाहन पर सब्जी की वाहन के साथ अन्य दुकान लगने व मार्ग अधूरा होने के कारण सकलडीहा में सुबह शाम जाम की समस्या से राहगीर परेशान है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर कोरमपूर्ति करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाया है।
सकलडीहा नागेपुर स्थित काली मंदिर के समीप सड़क निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण सकलडीहा रजवाहा पर मैजिक वाहन पर सब्जी की कई दुकान लगती है। रजवाहा मार्ग से होकर तहसील आने जाने वाले वाहन के निकलने में समस्या होती है। जिसके कारण आये दिन वाहनों की लम्बी कतार लग जाता है। इससे स्कूली वाहन,एम्बुलेंस से लेकर सैदपुर चहनिया और धानापुर की ओर जाने वाले लोग जाम के कारण परेशान रहते है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा रजवाहा के समीप मार्ग अधूरा होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि काली माता मंदिर का निर्माण कार्य अधूरा है। जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य कुछ दूर तक नहीं हो पाया है। सड़क पर वाहन लगाकर दुकान लगाने वालों को हटाये जाने का पुलिस को निर्देश दिया गया है।।
