Home चंदौली 4 नवंबर से लेकर 4 दिसम्बर तक हर घर के मतदाताओं की होगी जांच

4 नवंबर से लेकर 4 दिसम्बर तक हर घर के मतदाताओं की होगी जांच

0
4 नवंबर से लेकर 4 दिसम्बर तक हर घर के मतदाताओं की होगी जांच
सकलडीहा में तीन लाख मतदाताओं का डोर टू डोर होगा एसआईआर

4 नवंबर से लेकर 4 दिसम्बर तक हर घर के मतदाताओं की होगी जांच

एक जगह होगा मतदाताओं का नाम डबल नाम होने पर एक जगह कटेंगा

सकलडीहा। मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से बिहार के बाद यूपी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)कार्यक्रम शुरू किया गया है। आगामी 4 नंवबर से 4 दिसम्बर तक डोर टू डोर मतदाता सूची का सर्वे होगा। इसको लेकर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करके मतदाता सूची का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दल के लोग मौजूद रहे।
सकलडीहा विधान सभा में सकलडीहा और चहनिया विकास खंड में कुल 3 लाख 43 हजार 526 मतदाता है। मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर आगामी 4 नवंबर से 4 दिसम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। इसको लेकर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील परिसर में विभिन्न राजनैतिक दल भाजपा,सपा,कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके एसआईआर की जानकारी दिया। बताया कि बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक घरों के मतदाताओं का ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरा जायेगा। जहां कोई नहीं मिलने पर बीएलओ तीन बार उसके यहां जायेगे। हर मतदाताओं को एक जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की जानकारी दिया। इसके पूर्व 2003 में विशेष गहन पुनरीक्षण चलाया गया था। 22 साल बाद पुन:एसआईआर होने जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,बीडीओ विजय कुमार सिंह,बीडीओ चहनिया राजेश नायक,बीईओ अवधेश राय,सुरेन्द्र प्रताप सहाय,अमरेन्द्र श्रीवास्तव,सुशील जायसवाल सहित अन्य राजनैतिक दल के लोग मौजूद रहे।

Previous article 135 दिन बाद एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा माले का धरना स्थगित
Next article बरसात के कारण मुख्य मार्ग पर जलभरॉव से परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page