Home चंदौली व्यापारियों के दुकानों का सीमांकन में जुटे राजस्व कर्मी

व्यापारियों के दुकानों का सीमांकन में जुटे राजस्व कर्मी

0
व्यापारियों के दुकानों का सीमांकन में जुटे राजस्व कर्मी

 


सकलडीहा में दुकानों का सीमांकन करते हुए राजस्व कर्मी
सकलडीहा। विधान सभा में विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव की ओर से मुआवजा की मांग उठाये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर शुक्रवार को व्यापारियों के दुकानों का सीमांकन किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों को मुआवजा नागेपुर में दिया जायेगा।
चंदौली से सकलडीहा वाया सैदपुर सड़क का चौड़ीकरण कार्य हो रहा है। जिसके लिये पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क से चालीस चालीस फीट सड़क लिया जा रहा है। इसके तहत प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा दिया जायेगा। लम्बे समय से मुआवजा नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य बाधित पड़ा था। व्यापारियों का आरोप था कि कितना व्यापारियों का जमीन जायेगा कितना मुआवजा मिलेगा इसको तय करने के बाद ही अधिग्रहण होने दिया जायेगा। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए थे। व्यापारी सहित किसानों की मुआवजा दिलाने की मांग सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने विधान सभा में उठाया था। जिसे जिला प्रशासन की ओर से गंभीरता से लेते हुए सड़क के किनारे लोगों को तत्काल मुआवजा देने का निर्देश दिया था। इस क्रम में नागेपुर में दुकानों का सीमांकन राजस्व कर्मी द्वारा किया गया। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि प्रभावित दुकानदारों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा रजिस्ट्री के दौरान दिया जायेगा। इस दौरान राजस्व लेखपाल राजेश पासवान सहित अन्य रहे।

Previous article तीन दिन बाद क्षतिग्रस्त पाइप की हुई मरम्मत, दूसरे जगह टूटी पाइप हाहाकार
Next article दहेज और नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किया जागरूक शिविर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page